Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-03-01 at 12.54.24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2026। प्रीत पुरानी ना होत है, जो उत्तम से लाग..। भक्तिकाल के संत कबीर की ये पंक्ति ये अपनी जन्मभूमि और अपने गांव के प्रति प्रवासी नागरिकों के स्नेह में साकार हो उठी है। रविवार सुबह तेरापंथ भवन ऊपरलो में “प्रीत पुरानी-2026” का आगाज भव्य स्वागत समारोह के साथ हुआ है। नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ तेरापंथी समाज के प्रवासियों का सम्मलेन प्रारंभ हुआ। जिसमें मंच पर प्रीत पुरानी कार्यक्रम के संयोजक जतनलाल पारख, सहसंयोजक पन्नालाल पुगलिया, भीकमचंद पुगलिया कोलकाता, भीखमचंद पुगलिया जयपुर, माणकचंद डागा सूरत, जसराज मालू दिल्ली, राजेंद्र राखेचा बैंगलुरू मौजूद रहें। वहीं श्रीडूंगरगढ़ से अतिथि मंच पर विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार व ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा, मौजूद रहें। प्रवेश द्वार पर सभी अतिथियों का गाजे बाजे से स्वागत किया गया। तेरापंथ समाज की युवतियों ने सभी का तिलक लगाकर दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया। वहीं मंच पर सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। स्वागत कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, साहित्यकार श्याम महर्षि, लाडनूं जैन विश्वविद्यालय के कुलपति कन्हैयालाल दुगड़, धर्मचंद धाड़ेवा, बजरंगलाल सेठिया कलकत्ता, सुमति पारख सिलीगुड़ी, मोहनलाल सिंघी, झिणकार देवी बोथरा एवं उनके पुत्र संजय बोथरा, संगीता दुगड़ सहित करीब 400 प्रवासी परिवार शामिल हुए है। विदित रहें दोपहर 2 बजे चंग होली व शाम को मुख्य चंग उत्सव का आयोजन होगा जो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
छलका प्रेम और पीड़ा भी..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रीत पुरानी तीन दिवसीय शानदार समारोह के संयोजक जतनलाल पारख ने सभी का स्वागत किया। पारख के स्वागत उद्बोधन में क्षेत्र के प्रति प्रेम और पीड़ा छलकी। उन्होंने यहां की खास पहचान कस्बे की बड़ी गलियों के संकड़ा होने और पूरे कस्बे में गंदगी के अंबार लगे होने की पीड़ा भी छलकी। पारख के गीत “1939 के साल राठौड़ी राजा नगर बसायो जी, डूंगरगढ़ जी श्री सूं सजायो जी.. सुनकर सभी उपस्थित जनसमूह ने श्रीडूंगरगढ़ के जयकारे लगाए। उन्होंने यहां के नेताओं व प्रशासन से शहर को हरा भरा व सफाई वयवस्था दुरस्त करने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए पन्नालाल पुगलिया ने कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनाने से लेकर आज कार्यक्रम के साकार होने तक की चर्चा का उल्लेख किया। पुगलिया ने इसे दिव्य आयोजन व नई पहल बताते हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की।
जनप्रतिनिधि व प्रशासन ने किया स्वागत, जुड़े केंद्रीय मंत्री, विधायक ने प्रेम निभाने का किया आग्रह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल बीकानेर प्रेस क्लब के महासचिव विशाल स्वामी के व्हाट्सअप कॉल पर दिल्ली से वर्चुअल समारोह से जुडे। मंत्री अर्जुनराम ने प्रवासियों के प्रति अपना स्नेह प्रकट करते हुए आयोजन की सराहना की और सभी का स्वागत किया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र को आपका प्रेम चाहिए और आप साल में एकबार अपने गांव अपने घर लौट कर आने का नियम बनाए, अपने बच्चों व आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े रखें। वहीं सीओ निकेत पारीक ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी प्रवासियों से प्रतिवर्ष ये कार्यक्रम आयोजन करने का आग्रह किया। वहीं तहसीलदार व ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए शहर के विकास में सहयोगी बनने का आग्रह किया। शर्मा ने सेवा का मौका देकर अनुगृहित करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि भामाशाहों से मुख्य बाजार में पार्किंग स्थल पर टीन शेड का निर्माण करवाने, गांधी पार्क के सौन्दर्यकरण व एक पार्क के निर्माण में सहयोगी बनने का आग्रह किया। पूरे कार्यक्रम का लाइव देखने के लिए क्लिक करें फेसबुक लिंक पर:-  https://www.facebook.com/share/v/1CX5MvjpYG/  यूट्यूब पर देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर:-   https://www.youtube.com/live/PIhA7QIwbuw?si=g2SSzo90LcmKEI-4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर रहें प्रवासी मुख्य अतिथि, शहर के जनप्रतिनिधि व प्रशासन के अधिकारी, किया सभी का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिल्ली से वर्चुअल जुड़े समारोह से, किया सभी प्रवासियों का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रवेश द्वार पर सभी अतिथियों का तिलक लगाकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश विदेश से प्रवासी पहुंचे देस, प्रीत पुरानी में याद करेंगे बीते दिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करीब 400 प्रवासी परिवार शामिल हुए है आयोजन में, तीन होंगे विभिन्न आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झलक उठी होली की उमंग और मिलन की प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने प्रतिवर्ष गांव आने का किया आग्रह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम के संयोजक जतनलाल पारख ने जताया मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सह संयोजक पन्नालाल पुगलिया ने तीन दिवसीय कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की।