Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवम्बर 2023। चुनाव अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है एवं नेता प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे है। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा, निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा, रालोपा प्रत्याशी विवेक माचारा आदि नेता नोखा पंचायतों के गांवों में पहुंचेगें एवं भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत अल सुबह से ही कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत सर्म्पकों मे जुट गए है। पढ़ें विस्तार से।

गोदारा दिखाएगें इन गांवों मे दम, होगें बड़े कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवम्बर 2023। कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा सोमवार को नोखा तहसील के वे गांव जो विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में शामिल है उनमें अपना दौरा करेगें। गोदारा सोमवार सुबह 10 बजे गजरूपदेसर, 10.30 बजे सोवा, 11 बजे किरतासर, 11.30 बजे मोरखाना, 12 बजे सिंधू, 12.30 बजे बेरासर, 1 बजे कुकणिया, 1.30 बजे कुचौर आथूणी एवं 3.30 बजे कुचौर अगुणी में जनसम्पर्क के लिए पहुंचेगें। इन गांवों में अपना दम दिखाएगें एवं उनके स्वागत के लिए बड़ी रैलियां, कार्यक्रम एवं कुचौर अगुणी में सम्मेलन आयोजित होगें।

प्रीति शर्मा पहुंचेगी इन 11 गांवों में, मांगेगी वोट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवम्बर 2023। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा सोमवार को नोखा पंचायतों के गांव मेऊसर में सुबह 11.15 बजे, मेहरामसर में 12 बजे, लालसर में 12.30 बजे, बेरासर में 1 बजे, सिंधू में 1.30 बजे, मोरखाना में 2 बजे, किरतासर में 3 बजे, सोवा में 3.15 बजे, गजरूपेदसर में 3.30 बजे, बनिया में 4 बजे एवं जयसिंहदेसर कलिया में 4.30 बजे पहुंचेगी। इन सभी गांवों के दौरे के दौरान प्रीति भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का एक मौका देने का आह्वान करते हुए वोट मांगेगी व इस दौरान पूर्व विधायक किशनाराम नाई, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां भी साथ रहेगें।

माचरा भी होगें नोखा पंचायतों में, जानें कहां कहां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवम्बर 2023। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार विवेक माचरा भी सोमवार को नोखा पंचायतों में रहेगें। माचरा सुबह 10 बजे मेऊसर में अपनी सभाएं शुरू करेगें एवं 10.45 बजे मेहरामसर, 11.30 बजे लालासर, 12.15 बजे जयसिंहदेसर कलियां, 1 बजे बनिया, 1.45 बजे कूकणियां, 2.15 बजे बख्तावरपूरा, 3 बजे बेरासर, 3.45 बजे सिंधू, 4.30 बजे मोरखाना, 5.15 बजे किरतासर, 6 बजे सोवा एवं 6.45 बजे गजरूपदेसर में अपना काफिला लेकर पहुंचेगें।