Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितम्बर 2026। श्रीडूंगरगढ़ में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर का स्थान नेशनल हाइवे पर स्थित 7 बीघा भूमि पर ही रहे, और श्रीडूंगरगढ़ के श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम का पुनरोद्धार हो, शहर के उत्तर में गुंसाइसर गांव तक फैली बीहड़, गोचर भूमि पर गौ-अभ्यारण्य विकसित हो। क्षेत्र के इन तीन मांगो को सीएम तक पहुंचाया जाएगा और निश्चित रूप से क्षेत्र के हित मे इन पर निर्णय होगा। यह बात कही भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने। दाधीच शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश स्वामी के घर पहुंचे। जहां दाधीच के आग्रह पर स्वामी ने इन तीन जनहित की मांगों पर सकारात्मक रुख होने पर अपना समर्थन भाजपा को देने की बात स्वीकार कर ली। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने भी फोन पर चर्चा की एवं जनहित की सोच में जयपुर से हमेशा साथ दिलवाने की बात कही। इसके बाद विधायक पुत्र राजेश सारस्वत, भाजपा नेता शिव स्वामी, एडवोकेट अनिल धायल, अभाविप नेता विक्रम स्वामी, भाजयुमो नेता प्रिशु स्वामी, मोहल्ले के प्रबुद्धजन बालकिशन पांडिया, सुभाष नाई, मदनलाल कुदाल आदि भी साथ मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जगदीश स्वामी ने भाजपा नेताओं के साथ पालिका पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए अपना नामाकंन उठाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक रूख का आश्वासन मिलने पर माने स्वामी।