Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2026। क्षेत्र की समस्या को प्रमुखता से उठाने और जनता के साथ खड़े होकर शासन प्रशासन तक आमजन की आवाज पहुंचाने का कार्य श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रमुखता से क्षेत्र में किया जा रहा है। टाइम्स के विशेष संवाददाता अशोक पारीक गुरूवार को क्षेत्र के गांव धर्मास पहुंचे और ग्राउंड जीरो से ग्रामीणों की पेयजल समस्या के खिलाफ नाराजगी, आक्रोश व ग्राम सेवा शिविर के विरोध की खबर को प्रमुखता से कवरेज दी। बात प्रशासन तक पहुंची और ग्रामीणों की एकजुटता से प्रशासन अलर्ट हुआ। शनिवार को धर्मास में आयोजित ग्राम सेवा शिविर की प्रशासनिक टीम पहुंचने से पहले शुक्रवार को जलदाय विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने गांव की गुवाड़ में स्थित ट्यूबवेल को नई मोटर लगाकर चालू कर दिया। यहां जलहोद व पानी की खेले भर दी गई व सप्लाई भी शुरू की गई। वहीं दूसरे ट्यूबवेल की लॉरिंग की जा रही है। विभागीय अधिकारी कैलाश वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया गया है। वहीं पेयजल आपूर्ति भी शीघ्र ही सुचारू कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया। गांव के वरिष्ठ नागरिक तोलाराम जाखड़ ने कहा कि क्षेत्र के हर घर में टाइम्स की आवाज पहुंच रही है और टाइम्स की सजगता व समाज हित में दिया जा रहा योगदान इसे मीडिया हाऊस से कहीं अधिक संवेदनशील जनसरोकार वाला संस्थान बनाता है। ग्रामीण विजयपाल जाखड़, भैराराम, सुखराम, रामदयाल, वेदप्रकाश, मदन सिंह, माल सिंह, हड़माना राम, पप्पू सिंह, भेराराम, पर्वत सिंह, दीपेंद्र सिंह, पीथाराम मेघवाल, श्रवणराम जाखड़, डूंगरराम जाखड़, हरिराम जाखड़, पाबू सिंह, हेमाराम जाखड़, रामनिवास नाई, भगवानाराम मेघवाल, भूराराम मेघवाल ने टाइम्स सहित प्रशासन व जलदाय विभाग का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह शुरू हुआ ग्राम सेवा शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दूसरे ट्यूबवेल की लोरिंग की जा रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नई मोटर लगाकर शुक्रवार को ट्यूबवेल चालू कर दिया गया।