Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा सारस्वत कुण्डिया चेरिटेबल ट्रस्ट की यज्ञशाला,सारस्वत भवन, छात्रावास,मंदिर की तोड़ फोड़ करने के विरोध में प्रदर्शन करने की अखिल सारस्वत समाज कुंडिया अग्रणी महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण तावनियां की घोषणा को पूर्ण समर्थन देते हुए एस. सी.एल., संकल्प क्रांति न्यास, विप्र सेना, राष्ट्रीय परशुराम सेना, ने श्रीडूंगरगढ प्रशासन का घेराव करने की चेतावनी के साथ गिरफ्तारियां देने की बात कही है। इन संस्थाओं के पदाधिकारी सम्पत सारस्वत, सर्वेश पांडेय, सुनील तिवाड़ी, दिनेश रानेजा ने सारस्वत समाज के प्रतिनिधि सत्यनारायण तांवणियां, गोपीकिशन ओझा, गोपाल गुरावा के आव्हान पर समस्त सनातन समाज से प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ एकजुट होने की बात कहते हुए 5 जनवरी को प्रस्तावित  जनआंदोलन में भाग लेने की बात कही है। सभी कार्यकर्ताओं ने जेल भरो, धरना देने, प्रदर्शन करने की बात कही है और कड़े शब्दों में कहा कि राजनीतिक द्वेषता के चलते पूरे समाज के सम्मान से खिलवाड़ किया जाना सहन करने लायक नहीं है। सभी ने एक स्वर में इस कार्रवाई का करारा जवाब प्रशासन को देने की बात कही है।