Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news-_new
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2021। कस्बे में सरदारशहर रोड पर स्थित सेवा धाम छात्रावास का बोर्ड लगी भूमि पर पालिका प्रशासन द्वारा की गई तोड़-फोड़ की कार्रवाई को अनुचित बताते हुए भूमि पुनः सेवा भारती को देने की मांग करते हुए भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाकलेक्टर को ज्ञापन दिया। बता देवें गत दिनों 10 सितंबर को पालिका ने बिना किसी पूर्व सूचना के सेवा भारती द्वारा संचालित सेवा धाम में जेसीबी ले जाकर तोड़ फोड़ कर भूमि को अपने कब्जे में लिया। जिसका सेवा धाम के असहाय परिवारों के बच्चों व सेवादारों ने विरोध भी किया था। आज ज्ञापन देने के दौरान भाजपा जिलामहामंत्री कुम्भाराम सिद्ध, जिला मंत्री अरविन्द चारण, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, शहर महामंत्री प्रदीप जोशी, युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयाँ, छोटूराम पड़िहार, ललित चारण ने जिलाकलेक्टर को सेवा भारती के कार्यों से अवगत करवाते हुए कहा कि पहले सेवा धाम छात्रावास हेतु भूमि आवंटन की नगरपालिका मंडल द्वारा अभिशंषा की गई थी। इसी अभिशंषा के बाद संगठन ने यहां बच्चों के रहने, खाने व पढ़ने की व्यवस्था की थी। सभी ने प्रशासन की इस कार्रवाई की निंदा की व अन्यायपूर्ण बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाकलेक्टर के यहां पहुंच कर जताया विरोध।