Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-01-28 at 18.21.11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2024। भारत देश में आज बढ़ती आबादी और बढ़ती बेरोजगारी दो बड़ी चुनौतियां बन कर समाज में सामने आ रही है। युवाओं के लिए अच्छे रोजगार युवाओ के साथ उनके अभिभावकों के लिए भी चितंनीय विषय बन गया है। ऐसे में विदेशों में शिक्षा के साथ रोजगार के अनेक अच्छे अवसर आज युवाओं के लिए उपलब्ध है। इसके लिए सबसे पहले युवा अपने गांव के संस्थान में करियर सलाहकार से बात करना शुरू करें कि अंतरराष्ट्रीय छात्र के रूप में उनके लिए कौन से संसाधन उपलब्ध है। संस्थान से लंबी वार्ता के बाद अपने गाइड के कहें अनुसार विभिन्न देशों में विभिन्न नियमों, मानदंडो के लिए तैयारी करें। इसमें भी भरोसेमंद संस्थान से जुड़कर ही आप बेहतर अवसर चुन सकते है। ये बात लेंग्वेज ट्री में “अंतराष्ट्रीय शिक्षा में अवसर” विषय पर आयोजित नि:शुल्क सेमिनार में मुख्य वक्ता डायरेक्टर आईआरएस इंटरनेशनल मेडिकल स्कूल कजाकिस्तान के कमर्शियल डायरेक्टर डॉ विकास चौधरी ने कही। चौधरी ने विस्तार पूर्वक संस्थान के कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से भी 3 विद्यार्थी मेडिकल की पढ़ाई के लिए उनके संस्थान के माध्यम से बाहर भेजें है। एकेडमी के निदेशक राज सर ने बताया कि अंग्रेजी शिक्षा के साथ अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के अवसर भी एकेडमी के द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय व पूर्णतया पारदर्शी ढंग से विद्यार्थी को विदेश में शिक्षा के अवसरों के बारें में पूरी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी ने आईआरएस इंटरनेशनल एज्युकेशन से अनुबंध किया गया है। सेमिनार का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ व राज सर ने डॉ चौधरी सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। एकेडमी के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम का संचालन हीरपुरी गुंसाई ने किया। सेमिनार में कस्बे के विभिन्न विद्यालयों के संस्था प्रधानों के बुद्धिजीवी वर्ग ने भाग लिया। उन्होंने युवाओं के लिए शिक्षा व रोजगार से जुड़े सेमिनार के आयोजन को क्षेत्र की जरूरत बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की। सेमिनार में ब्राइट फ्यूचर स्कूल की प्रधानाचार्या पार्वती शर्मा, सृजन स्कूल के प्रमोद सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल के कांति प्रकाश, हरिराम पटवारी, तेरापंथ नवयुवक परिषद के अध्यक्ष मनीष नौलखा, शिक्षक प्रमोद यादव, किशनलाल राजपुरोहित, अखिलेश, सीमा भोजक, हंसराज शर्मा सहित अनेक विद्यार्थी व उनके अभिभावक शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में डॉ विकास चौधरी का स्वागत किया निदेशक राज सर ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ विकास चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षा में अवसरों पर दी विशेष जानकारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एकेडमी के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्राइट फ्यूचर की प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सृजन स्कूल के प्रमोद सारस्वत का सम्मान किया गया।