Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2025। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर के राउमावि में बुधवार को थल सेना दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में शाला प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने विद्यार्थियों को सेना के जवानों के त्याग, समर्पण व बलिदान की भावना के बारे में जानकारी देते हुए देश सेवा की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में टैगोर कोचिंग संस्थान के निदेशक बिरमाराम चौधरी, जवान सुरजीत व नंदलाल शामिल हुए। समारोह में बिरमाराम ने कहा कि 15 जनवरी को थल सेना दिवस पर सेना की वीरता, अदम्य साहस और शौर्य की याद में देश भर में मनाया जाता है। जगह जगह कुर्बानी की दास्तां को याद करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और सेना मुख्यालय पर शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम भी संपन्न होता है। सभी अतिथियों ने बच्चों को बेल्ट सर्विस का महत्व बताते हुए इससे जुड़ना गौरवशाली अनुभव बताया। कार्यक्रम में कक्षा चार की राधिका, निकिता, ज्योति, जितेन्द्र, अशोक व कक्षा 12 की लाली सिद्ध ने देशभक्ति गीतों व कविताओं की सुदंर प्रस्तुतियां दी। अध्यापक छोटेलाल, अंग्रेजी वरिष्ठ अध्यापक जीवणराम व इतिहास व्याख्याता श्रीमती मन्नी ने भी देशभक्ति गीत सुनाए। वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान के रामरतन हुड्डा ने भारत-पाक युद्ध से सम्बन्धित रोचक जानकारियां विद्यार्थियों को दी। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी व्याख्याता भगवती पारीक ने किया। विद्यार्थियों सहित स्कूल स्टाफ व अनेक मौजिज ग्रामीणों की समारोह में भागीदारी रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थल सेना दिवस पर राउमावि लिखमादेसर में किया आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने सेना से जुड़ने को गौरवशाली बताया।