Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2026। मोहर्रम के अवसर पर कस्बे में शुक्रवार को हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताज़ियों का जुलूस पूरे धार्मिक उत्साह, अनुशासन और भाईचारे के माहौल में निकाला गया। विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरे ताज़िए पारंपरिक मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थान तक पहुंचेगें। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान “या हुसैन” के नारों से वातावरण गूंज उठा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने ताज़ियों का इस्तकबाल किया तथा शर्बत व पानी की सेवा कर आपसी सौहार्द का परिचय दिया। मोहर्रम के मातमी जुलूस में शामिल लोगों ने हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए उनके बताए सत्य, न्याय, सब्र और इंसानियत के रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मोहर्रम के इस अवसर पर देश एवं प्रदेश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की गई। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम मोहल्लों से गुजरते हुए जुलूस शाम को कालूरोड स्थित कब्रिस्तान में शाम 7 बजे ताजिए सुपुर्द ए खाख किए जाएंगे।
ट्रस्ट के सेवादारों ने “शरबत ए मोहब्बत” पिलाकर दी सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले मुख्य बाजार में शरबत-ए-मोहब्बत का आयोजन किया गया। सेवादार अयूब बिसायती, नदीम महबूब सोलंकी, बनवारी चौधरी, अकबर भुट्टा, प्रेम सारस्वत, रमजान छींपा, अमन, तैयब, नयून, अयूब, अदरीश सहित मुस्लिम समाज के अनेक युवा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अकीदतमंदो ने इबादत के साथ जुलूस में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखाड़ों ने किया प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से दी गई “शरबत ए मोहब्बत” की सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबू खान, बादशाह हारून, राजू प्रजापत, नौशाद सहित युवाओं कैरी पानी की सेवा जुलूस में दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलूस में जलेबी वितरण कर सेवा दी।