Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2021। गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाला उपखण्ड स्तरीय समारोह पहली बार बिना बच्चों के आयोजित होगा। इस बार के समारोह में ना तो किसी स्कूल के बच्चों द्वारा परेड होगी और ना ही कोई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी। परन्तु कस्बे के सभी निजी एवं राजकीय विद्यालयों द्वारा अपने अपने भवनों पर विशेष सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। यह निर्णय लिया गया उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारी बैठक में। बैठक में मुख्य समारोह राउमावि में सुबह 9.30 बजे आयोजित करने एवं ध्वजारोहण उपखण्ड अधिकारी द्वारा करने, ध्वज सलामी श्रीडूंगरगढ़ थाना द्वारा व राष्ट्रगान राउमावि के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत करने, राज्यपाल के आदेश का वाचन तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ द्वारा करने आदि निर्णय लिए गए। बैठक में राउमावि, नगरपालिका, सानिवी, विद्युत विभाग, पुलिस आदि को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है। विदित रहे कि प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के उपखण्ड स्तरीय समारोह में हजारों की संख्या में बच्चे शामिल होते है एवं परेड़, पीटी, सांस्कृतिक सीनियर वर्ग, जूनियर आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते है।