Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000011
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2026। भाजपा शहर मंडल द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड सुनने का आयोजन शहर मंडल के सभी बूथों पर किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करता है। वहीं शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, वोकल फॉर लोकल, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कैच द रेन अभियान, जल संरक्षण, कारगिल विजय दिवस के वीर सैनिकों को नमन तथा भारत के पहले निजी रॉकेट ‘विक्रम-1’ की सफलता जैसे प्रेरणादायक विषयों पर अपने विचार साझा किए। शहर महामंत्री मदन सोनी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल के सभी बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया तथा सभी बूथों की सरल ऐप पर शत-प्रतिशत अपलोडिंग भी पूर्ण कर ली गई। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।