Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-03-29 at 17.51.40
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2026। क्षेत्र की एकमात्र सीबीएसई बोर्ड से संबंद्ध स्कुल सेसोमूं स्कूल में रविवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई एवं गृह कक्षाओं के परीक्षा परिणाम भी जारी किए गए। परिणामों में अपने बच्चों की सफलताएं देख अभिभावकों के चेहरों पर गर्व दिखा। विद्यालय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधडा, उपाध्यक्षा पद्मा मूंधडा, प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए सभी प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आगामी शिक्षण सत्र में और अधिक मेहनत के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। इस दौरान अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन से जुड़े अपने सुझाव दिए एवं विद्यालय के साथ मिल कर श्रेष्ठता की और बढ़ने में सहयोगी रहने की बात कही। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक फरियाद अली काजी एवं पंकज पारीक भी सक्रिय रहे। प्राचार्य कुंडू ने आगामी सत्र में लागू की जाने वाली विद्यालय की नीतियों के बारे में बताया एवं उन्होंने छात्र-शिक्षक-अभिभावक के त्रिकोणीय सहयोग के महत्व पर बल देते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहें तथा उनके शैक्षणिक एवं नैतिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से कहा कि वे केवल अंकों (मार्क्स) को ही प्राथमिकता न दें, बल्कि बच्चों की सीखने की क्षमता (लर्निंग कैपेसिटी), समझ और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि नई शिक्षा नीति में समग्र एवं अवधारणात्मक अधिगम को अधिक महत्व दिया गया है। साथ ही इस अवसर पर सार एजुकेशन से आई हुई शिक्षक प्रशिक्षक रेशु निगम ने भी नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छोटे बच्चों के लिए वैज्ञानिक एवं अवधारणात्मक (कॉन्सेप्ट-आधारित) शिक्षण पद्धति अपनाना आवश्यक है, जिससे उनकी बुनियाद मजबूत हो सके। कुंडू ने बताया कि विद्यालय में नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू है एवं प्रवेश जारी है।