Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का गर्व अब राज्य स्तर पर बढ़ा है जब राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले दानदाताओं को दिए जाने वाले “भामाशाह सम्मान” में श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी समाज-सेवी जतनलाल पारख का चयन किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक आईएएस सीताराम जाट ने बताया कि सार्वजनिक हित में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए शिक्षण संस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग करने वाले दानदाताओं को राज्य स्तर पर सरकार द्वारा भामाशाह सम्मान से नवाजा जाता है। इस वर्ष का राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान आगामी 1 सितंबर को उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। इस वर्ष के भामाशाह सम्मान में श्रीडूंगरगढ़ के जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी जतनलाल पारख का चयन किया गया है। इस सम्मान में राज्य भर से ऐसे विशिष्ट सहयोग करने वाले दानदाताओं का चयन किया गया है।

कन्या महाविद्यालय का करवाया था निर्माण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलकाता के प्रवासी उद्यमी जतनलाल पारख ने नेशनल हाईवे पर राजकीय सदु देवी पारख कन्या महाविद्यालय का निर्माण करवा कर भवन सरकार को सौंपा था। इसी विशिष्ट कार्य के लिए राज्य सरकार द्वारा पारख का चयन राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान के लिए किया गया है। पारख को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी व उत्साह का संचार हुआ है।