Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2020-10-17 at 11.24.19
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2020। गांव पुंदलसर के युवक सुरेंद्र सिंह ने राजस्थान जाइंट एंट्रेस टेस्ट में राज्य में ओवरऑल आठवीं एवं ईडब्ल्यूएस केटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को जारी परीक्षा परिणाम के बाद गांव पुंदलसर में व सुरेंद्र के घर उत्सव का माहौल है। सुरेंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ का छात्र है और उनकी इस सफलता के लिए सभी अध्यापक व प्राचार्य ने उन्हें बधाई दी है। सुरेंद्र गांव पुदंलसर के सामान्य किसान चांदसिंह के पुत्र है व राउमावि से 82.80 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास की थी। सुरेन्द्र सिंह ने बताया की वे जेट के माध्यम से कृषि स्नातक में प्रवेश लेगें एवं पढाई पूरी कर क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने का सपना पूरा कर किसान परिवारों की उन्नति के लिए कार्य करना चाहते है। राउमावि प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ ने सुरेंद्र की इस सफलता पर गर्व प्रकट करते हुए उन्हें आगामी जीवन में भी अपनी मेहनत से भविष्य को उज्ज्वल बनाने शुभकामनाएं दी। जाखड़ ने अभिभावकों से राजकीय विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश दिलवाने की अपील भी की है।