Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2025। एक दुकान पर आए ग्राहक को दुकानदार ने सामान की रेट बताई तो सामने वाले दुकानदार ने उसके साथ गालीगलौच करते हुए मारपीट की व जान से मारने की धमकियां दी। इंदपालसर गुसाईंसर निवासी 30 वर्षीय लिछाराम चौहान पुत्र भोजासर मेघवाल ने अपने सामने के दुकानदार विनय जैन निवासी मोमासर के खिलाफ आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह डागा कटला में किराए से मोबाइल पार्ट की दुकान चलाता है। 7 फरवरी को करीब दोपहर 3 बजे वह अपनी दुकान में काम कर रहा था। तभी एक जना उसकी दुकान पर आया और बेटरी की कीमत पूछी तो उसने कीमत बता दी। उसके बाद सामने के दुकानदार विनय जैन ने अपने ग्राहक को रेट कैसे बताने का आरोप लगाते हुए जातिसूचक गंदी गालियां देने लगा। आरोपी मारपीट करने लगा तो उसकी दुकान में कार्यरत जमील व अन्य दुकानदारों ने बीच बचाव कर उससे छुड़वाया। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने भरे बाजार जातिसूचक गालियां देते हुए उसे अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को सौंप दी है।