Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2022। कैंसर जैसी महामारी का सही समय पर पहचान होना व उसका ईलाज प्रारंभ करवाना ही ईलाज है। और इससे जीवन को बचाए जाने की संभावनाएं बढ़ जाती है। ये बीमारी शरीर में शुरूआती लक्षण जरूर दिखाती है व नागरिकों को जागरूक होकर लक्षण पहचान कर जांच करवा लेनी चाहिए जिससे शीघ्र ही ईलाज प्रारंभ हो सकें। ये बात आज राजस्थान मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित कैंसर रोग निःशुल्क परामर्श शिविर के उद्घाटन में महावीर कैंसर हॉस्पिटल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश कौशिक ने कही। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ ने भी कैंसर के प्रति जागरूकता की बात कही। इस दौरान शिविर में कैंसर लक्षणों वाले करीब 51 मरीजों ने जांच करवाई व कईयों ने परामर्श लिया। समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया व रामचंद्र राठी ने नशा मुक्ति की बात कहते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की बात युवाओं से कही। निर्मल पुगलिया ने कहा कि नागरिक जागरूक रहें व लक्षणों का भ्रम होने पर जांच अवश्य करवा लेवें जिससे बचाव के उपाय समय पर प्रारंभ किए जा सकें। शिविर संयोजक मनमोहन राठी ने सभी का स्वागत करते हुए स्व. निर्मला देवी पुगलिया की स्मृति में उनके परिजन धनराज, भीकमचंद, हेमराज पुगलिया द्वारा दिए गए आर्थिक सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। बजरंग भोजक ने परिजनों की स्मृति में चिकित्सा शिविरों के आयोजन को समाज में सार्थक आयोजन बताया। भोजक ने उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा कार्यक्रम का संचालन विजयराज सेवग ने किया। इस दौरान ज्योति सोनी, रजनीश धूत, प्रीशु बिजारणियां, श्रीगोपाल राठी, जगदीश स्वामी, ललीत बाहेती, सुरेश भादानी, सत्यदीप भोजक, मांगीलाल राठी, सीताराम मूधंड़ा, मालचंद जाट, रामकिशन राठी, सत्यव्रत पुगलिया, सुशील सेरड़िया ने अपनी सेवाएं दी।