Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2024। क्षेत्र के प्रसिद्ध पूनरासर धाम के हनुमान मंदिर में भादवा का तीन दिवसीय मेला 8 सितबंर से 10 सितबंर को आयोजित होगा। इस दौरान मेले में हजारों की संख्या में पैदल यात्रियों सहित हजारों हनुमान भक्त धोक लगाने पहुंचते है। मंदिर श्रीपूनरासर हनुमानजी पुजारी ट्रस्ट द्वारा मेले के आयोजन की व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। ट्रस्ट के मंत्री महावीर बोथरा ने बताया कि इस संबंध में जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी व तहसीलदार को पत्र लिखकर पुलिस जाप्ता तैनात करने, बिजली पानी संबंधी व्यवस्था करवाने, सड़क व परिवहन व्यवस्था सुविधा जनक करवाने सहित दूर संचार व्यवस्था दुरस्त करवाने की मांग की है। वहीं बोथरा ने पुलिस प्रशासन से मेले की अपार भीड़ के दौरान पंक्तिबद्ध दर्शन सहित शांति व सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक बीकानेर, सीओ श्रीडूंगरगढ़ व शेरूणा थानाधिकारी को पत्र दिए है। बता देवें बीकानेर शहर सहित जिले भर से हजारों की संख्या में पैदल यात्री ही नहीं दूर प्रदेशों से भी हजारों यात्री मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते है। यहां पुजारी परिवार द्वार नि:शुल्क भंडारे का वितरण भी किया जाता है।