Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितबंर 2023। क्षेत्र के प्रसिद्ध पूनरासर धाम के हनुमानजी मंदिर में आयोजित होने वाले मेले की तिथियां बीते शुक्रवार घोषित कर दी गई है और पुजारी ट्रस्ट द्वारा मेले की व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। ट्रस्ट के सहमंत्री मोतीलाल बोथरा ने आज बीकानेर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू करवाने संबंधी मांग रखी। बोथरा ने बताया कि आगामी 21 सितंबर 2023 से 23 सितंबर 2023 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय भादवे मेले में पुलिस संबंधित व्यवस्थाएं, बिजली व पानी संबंधित व्यवस्थाएं करने की मांग की। जिला कलेक्टर से सेरूणा से पूनरासर तक की सड़क की मरम्मत करवाने व नेटवर्क की सुविधा उचित व्यवस्था करवाने की भी मांग की गई है। बोथरा ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में हजारों की संख्या में पैदलयात्री पहुंचते है वहीं गाड़ियों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थी पूनरासर आते है ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला एसपी को पत्र दिया गया है। ट्रस्ट द्वारा जिला प्रशासन को मेले में भाग लेने के लिए भी न्यौता दिया गया।