Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में उपचुनाव की तैयारियां शुरू, जानें खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ निर्वाचन अधिकारी कार्यालय अब क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए बीएलओ को दो दिनों तक मतदाता सूचियों को फाइनल करने के लिए विशेष आदेश दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर दिव्या चौधरी ने बताया कि क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों के 5 वार्डों में उपचुनाव होने हैं। पँचायत जोधासर के वार्ड 7, गुसाईसर बड़ा के वार्ड 5, डेलवा के वार्ड 7, ठुकरियासर के वार्ड 3 ओर बाना के वार्ड 5 में उपचुनाव होने हैं। इन वार्डो में से एक वार्ड में तो चुनाव ही नही हुवा था और 2 वार्डो में गत पँचायत चुनावो में विजयी वार्ड पंचों की मृत्यु होने से पद रिक्त हो गया था। 2 वार्डो में वार्ड पंच पँचायत समिति सदस्य निर्वाचित हो गए थे और पद रिक्त हो गया था। इन सभी वार्डो में उपचुनाव के लिए 5 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।