Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-09-10 at 11.15.38 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितम्बर 2023। आज दोपहर करीब 1.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंच रही भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप क्षेत्र के भाजपा नेताओं द्वारा दिया जा चुका है। यात्रा की सभा के लिए हाई स्कूल के सामने पांडाल सज चुका है एवं रोड़ शो वाली गलियों में भाजपा नेताओं के पोस्टरों, बैनरों, झंडियों से सजाया गया है। कार्यक्रम के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश दिख रहा है एवं कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है। कार्यक्रम का श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण होगा। जिससे के देश विदेश में बैठे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, सर्मथकों तक भी यात्रा के कार्यक्रम से सीधा जुड़ाव हो सके। आप निचे दिए गए लिंक https://www.facebook.com/sridungargarhtime पर क्लिक कर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को फोलों करें, लाईक करें ताकी लाईव शुरू होते ही आप तक सीधा लिंक पहुंच सके।
इनमें छिड़ा पोस्टर-युद्ध, सोशल मीडिया पर हो रहा है ट्रोल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने के दौरान स्थानीय नेताओं में पोस्टर-युद्ध छीड़ा हुआ है। नेताओं ने कालू रोड़ से लेकर घूमचक्कर तक तो पूरी दूर की गलियां पोस्टरों, बैनरों से भर दी है। इस पोस्टर-युद्ध में ताराचंद सारस्वत, रामगोपाल सुथार, छैलूसिंह शेखावत, किशनाराम गोदारा, विनोद गिरी गुंसाई, बृजलाल तावणियां, नारायण मोट, कुंभाराम सिद्ध, लकेश चौधरी, कोड़ाराम भादू आदि नेता शामिल है। आगामी चुनावों में भाजपा से टिकट लेने के लिए इस यात्रा में आ रहे नेताओं को दिखने में कोई भी दावेदार पीछे नहीं रहना चाह रहा। पोस्टर-बैनर लगवाने के लिए नेताओं के अथक प्रयासों को देख सोशल मीडिया पर भी यह ट्रोल हो रहा है। लोग व्यंग्यात्मक कमेंट, पोस्ट आदि कर रहे है कि इस बार भाजपा में पोस्टरों से मिलेगी टिकट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन स्थल पर मौजूद है नेता, ले रहे है तैयारियों का जायजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घूमचक्कर में सर्किल में लगाए गए पोस्टर- बैनर। हाईवे पर दृष्टी सीमा भी अवरूद्ध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगाई गई है कुर्सिया, कुलर, पांडाल में गर्मी से परेशानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गलियां पोस्टरों बैनरों से अटी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंतिम समय तक जारी है पोस्टर-युद्ध, जहां जगह मिले वहीं पर लगाए जा रहे है पोस्टर।