Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
प्री मानसून तैयारियों में जुटा पालिका प्रशासन, शर्मा स्वयं कर रहें निरीक्षण, देखें फ़ोटो।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2021। हालांकि प्री मानसून की आहट अभी मध्य भारत में हुई है परंतु पिछले साल श्रीडूंगरगढ़ में बरसात में ओवरफ्लो नालों ने नागरिकों को बुरी तरह से परेशान किया और पालिका में शिकायतों का अंबार भी लगा। प्रतीत होता है इस बार पालिका शहर के नालों को ओवरफ्लो नहीं होने देगी और अभी मध्य अप्रैल से ही प्री मानसून की तैयारियों में जुट गई है। आज पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने हाई स्कूल रोड पर स्वर्णकार भवन के पास और सड़क के सभी नालो एवं चेम्बर की सफाई स्वयं उपस्थित रहकर प्रारंभ करवाई है। बता दें बाजार में अमीरपट्टी के पास आए दिन व्यापारी पालिका को ओवरफ्लो नाले के लिए कोसते है अब संभवतः उन्हें भी समस्या से निजात मिल सकेगा और आगे नाले साफ होने से पानी आगे की निकल पाएगा।