Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2024। प्री मानसून के बादलों से तेज हवाओं के साथ कहीं अच्छी तो कहीं हल्की बरसात हुई है। अंचल के गांव रीड़ी व बाना में अच्छी बरसात हुई है वहीं कोटासर में हल्की बरसात हुई है। श्रीडूंगरगढ़ शहर व राजेडू, अमृतवासी सहित विभिन्न गांवो में हल्की बरसात हुई है। बिजली की कमी से परेशान किसानों के साथ बारानी किसानों में प्रसन्नता की लहर छा गई है। मौसम में ठंडक से आमजन ने भी गर्मी से राहत महसूस की है। बता देवें मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान 6 डिग्री तक गिर गया। अगले तीन दिन तक बरसात का दौर जारी रहेगा और 25 जिलो में बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ध्यान रहें विभाग ने 15 जूलाई के बाद अच्छी बरसात की संभावनाएं जताई है जो जुलाई के दूसरे पखवाड़े से सितंबर के पहले पखवाड़े तक अच्छी बारिश के आसार है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में हुई बरसात, किसानों को मिली मामूली राहत। (फोटो-आसाराम मालाराम मेघवाल)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शहर में हुई बूंदाबांदी, आसमान में छाए बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में चार अंगुल बरसात से मिली खासी राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी उत्तरादी रोही में तेज हवा के साथ बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में ग्रामीणों ने ली गर्मी से राहत की सांस। (फोटो-रणवीरसिंह पडिहार)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव राजेडू में हुई प्री मानसून की बरसात।