Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2025। शुक्रवार सुबह से अनेक लोगों ने मंदिरों में जाकर भारतीय सेना की सुरक्षा के लिए प्रार्थनाएं करने की बात बताई है। क्षेत्र के सेसोमूं स्कूल में सीमा पर तैनात सैनिकों की रक्षा के लिए शुक्रवार को हवन पूजन किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य सुब्रत कुंडु द्वारा वैदिक विधि विधान से हवन सम्पन्न करवाया गया है। हवन में शामिल सभी लोगों ने सामूहिक रूप से सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों एवं युद्धजन्य परिस्थितियों में प्रभावित निर्दोष जनों की रक्षा हेतु परमपिता से प्रार्थना की। सुब्रत कुंडु ने कहा कि देश की सीमाओं पर वीर सैनिक अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की रक्षार्थ जंग लड़ रहें है, ऐसे में परमेश्वर उन्हें असीम शक्ति देवें और उनकी सुरक्षा करें। वहीं देश के नागरिक अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन जरूर करें। ऐसे में आमजन से उम्मीद है कि वे अनुशासित नागरिक के रूप में अपना कर्तव्य निभाए। हवन पूजन का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा की प्रेरणा से संपन्न हुआ। इस पूजन में समस्त शिक्षकगण, छात्रावास में रह रहे विद्यार्थीगण एवं स्टाफ सदस्यों ने राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर हवन में आहुतियां दी। सभी ने वीर सैनिकों की सुरक्षा, निर्दोष लोगों की रक्षा तथा सम्पूर्ण विश्व में शांति, सौहार्द और मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु प्रार्थना की।