Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230723-WA0031
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2023। प्रवासी नागरिक जतन पारख व आंनद पारख के सहयोग से आज कोलकाता में जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा एवं सभा ट्रस्ट उत्तर हावड़ा द्वारा एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर तेरापंथ सभागार में संपन्न हुआ और आईएलएस हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में 150 मरीजों ने ह्रदय रोग, किडनी, शुगर, हड्डी रोग, महिलाओं से सम्बंधित रोगों की जांच करवाई व चिकित्सकीय परार्मश लिया। समापन में सभी चिकित्सकों व सहयोगियों का सम्मान करते हुए जतन पारख ने कहा कि पिता जीवराज पारख की स्मृति में चिकित्सा शिविर के आयोजन से आमजन को राहत देने के लिए ये प्रयास किया गया है। आनंद पारख ने बताया कि शिविर संयोजक संजय समदरिया, कीर्ति भंसाली, ममता कोचर, बबीता बैद की सराहनीय सेवाएं रही है। उत्तर हावड़ा सभा व ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारीयों ने व्यवस्था सहयोगी बनकर अपनी सेवाएं दी।