Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2023। रविवार रात कालूबास के वार्ड 40 में श्रीयादे माता मंदिर में प्रजापति समाज ने माता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान माता का विशेष पूजन व रात्रि जागरण का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पूरे क्षेत्र से समाज के लोग शामिल रहें। प्रजापति युवा संगठन द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि माटी को आकार देने वाला समाज अब स्वयं के समाज को आकार देने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़े। गोदारा ने कहा कि समाज एकजुट होकर समाज के भवन के लिए पालिका में आवेदन देकर भूमि की मांग करें। इस दौरान उन्होंने समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करने की बात भी कही। समारोह में विशिष्ट अतिथि राजस्थान कुम्हार महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश बासनीवाल ने समाज में शिक्षा की क्रांति की आवश्यकता बताते हुए युवाओं को जागरूक होकर आगे बढने की बात कही। युवा संगठन के सदस्यों ने अतिथियों का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया। युवा शक्ति ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली व समाज के अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहें। जागरण में भजन गायकों ने अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी और श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid033Lwh25Eh9QmPK1Z5SdyeBjDVFCA5hNegKHgAqRp2b4JHkNt1gctHsZAKXDMhgNZSl&id=100050712167013&mibextid=Nif5oz