Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसंबर 2025। क्षेत्र में प्रजापत परिवार ने गौशाला को एक बीघा भूमि दान की पूर्व की घोषणा को आज कागजी कार्रवाई द्वारा पूर्ण किया है।
गांव मिंगसरिया में बाल गोपाल गौशाला में भूमि दानदाता बालाराम पुत्र मालाराम प्रजापत ने अपनी खातेदारी भूमि में से लाखों रूपए की कीमत की एक बीघा भूमि दान दी है। दानदाता ने बुधवार को समिति को भूमि कब्जा संबंधी कागज सौंपे। समिति अध्यक्ष तुलछाराम प्रजापत, सचिव लिछमणसिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार व मंत्री मनीराम गोदारा, मोतीराम को कब्जा सौंपा गया। समिति सदस्यों ने दानदाता का आभार जताया। अध्यक्ष तुलछाराम ने बताया कि भूमि की गौशाला के नाम पर गिफ्ट डीड करवा दी गई है। विदित रहें गत दिनों गौशाला में गौकथा व विशाल जागरण का आयोजन के दौरान दानदाता ने भूमि दान की घोषणा की जिसे बुधवार को मूर्त रूप दे दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दानदाता बालाराम पुत्र मालाराम प्रजापत ने गौशाला के नाम करवाई एक बीघा भूमि।