Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2026। शुक्रवार को आई धुआंधार बरसात के बाद बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई और गांवों में आपूर्ति बाधित हो गई है। गांव गुसाईंसर बड़ा और डेलवां बिजली आपूर्ति बाधित है। वहीं नागा बाबा फीडर की आपूर्ति गत अंधड़ के बाद से ही करीब चार दिनों से बंद होने की बात कहते हुए किसानों ने बिजाई के समय बिजली नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। तूफानी बरसात के चलते कुंभा फीडर व वीर तेजा फीडर में अत्यधिक नुकसान हुआ है। गांव के ताराचंद शर्मा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से गुसाईंसर बड़ा आ रही 33 की लाईन में फाल्ट और अनेक पोलों के गिर जाने से बिजली सप्लाई तंत्र ही गड़बड़ा गया है। दोनों गांवो की रोही की सप्लाई तो पूरी तरह से बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को सूचना देकर सप्लाई सुचारू करने की मांग की गई है।