Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2026। कल सुबह 132 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ पर जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते इससे जुड़े सभी उपभोक्ता बिजली कटौती से प्रभावित होंगे।
विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 सितंबर, रविवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 132 केवी श्रीडूंगरगढ़ पर मेंटेनेंस का आवश्यक कार्य किया जाएगा। जिससे 33 केवी जीएसएस ठुकरियासर, अभयसिंहपुरा, सातलेरा, राजाणा जोहड़, हेमासर फांटा व श्रीडूंगरगढ़ सिटी फीडर बंद रहेंगे। इन सभी जीएसएस से जुड़े घरेलू व कृषि कनेक्शनों की आपूर्ति बाधित होगी। वहीं बता देवें श्रीडूंगरगढ़ शहर की धोलिया जीएसएस से जुड़े उपभोक्ता इस कटौती से प्रभावित नहीं होंगे।