Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2026। शुक्रवार को क्षेत्र में किसानों पर बेमौसम की मार पड़ी जिसमें तेज हवाओं व ओलों ने फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया। वहीं क्षेत्र में एक किसान के खेत में तैयार खड़ी गेहूं की फसल पर 11 हजार केवी की लाइन का बिजली तार टूट कर गिरा। बिजली तार से लगी आग में 8 बीघा की तैयार खड़ी फसल जलकर स्वाहा हो गई। खेत में पड़े पाइप फव्वारे भी जलकर राख हो गए। किसान ने त्वरित गति से ट्रैक्टर से आग के आगे हेरा निकाल कर आग को रोकने का प्रयास किया। किसान परिवार सहित आस पास के पड़ौसी भी आग पर काबू पाने में जुट गए।
गांव मोमासर निवासी श्रवण जाखड़ का खेत सत्तासर रोड पर स्थित है। खेत में दोपहर चली तेज हवाओं के समय बिजली का तार टूट कर गिरा। यहां सुखकर तैयार खड़ी गेंहू की फसल ने आग पकड़ ली और करीब 8 बीघा में फसल जलकर खाख हो गई। श्रवण जाखड़ ने बताया कि वह फसल की कटाई की तैयारी कर ही रहा था और तभी बिजली के तार से फसल में नुकसान हो गया। यहां किसान के पाईप व फव्वारे भी आग की चपेट में आ गए। मौके पर खेत पड़ौसियों व राहगीरों की भीड़ जुट गई। पटवारी को सूचना देकर प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की। पटवारी जयप्रकाश मीणा मौके पर पहुंचे व मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने बताया कि 8 बीघा में करीब 64 क्विंटल गेंहू के बाजार भाव करीब 2 लाख रूपए है। किसान परिवार लाखों के नुकसान और अपनी मेहनत पर पानी फिर जाने से काफी निराश हुआ है।