Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय व क्षेत्र की एकमात्र वेट लिफ्टर छात्रा भूमिका पुत्री ओमप्रकाश सारस्वत ने विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर श्रीडूंगरगढ़ का मान बढ़ाया है। भूमिका ने चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीगंगानगर में आयोजित महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में 47 किलो वेट कैटेगरी में डेडलिफ्ट व स्कॉट दोनों में 140 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। भूमिका अब कर्नाटक में 6 दिसंबर से 11 दिसबंर तक आयोजित राष्ट्रीय विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनोद सुथार ने कहा कि महाविद्यालय की बालिका ने गोल्ड जीतकर कॉलेज व कस्बे का गौरव बढ़ाया है। भूमिका को कॉलेज के प्रबंधन समिति के सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी व विजय महर्षि ने भूमिका को बधाई दी। महाविद्यालय के डीपी मुकेश जांगिड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय का यह चौथा गोल्ड मेडल है।