Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
news-_new
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बिजली की कमी से अराजकता का माहौल बन रहा है। फसलों में सिंचाई के लिए सप्लाई की बात पर किसान व बिजली विभाग में रोजाना खींचतान चल रही है। धरना प्रदर्शन और आज विभाग के कर्मचारी से मारपीट के हालात हो गए है। विभाग कनिष्ठ अभियंता राजेश रोशन ने बताया कि गांव पुन्दलसर में बिना बारी के जबरदस्ती बिजली लेने की जानकारी मिली। इस पर निगम कार्मिक सत्यनारायण, विनोद मीणा, अर्जुनसिंह चंदेल ओर श्रीडूंगरगढ़ थाने से पुलिस जाब्ता लेकर वो गांव पुंदलसर पहुंचे। यहां जीएसएस पर ग्रामीणों ने बिना बारी के ब्लॉक टाइम में बिजली चालू की हुई थी। जब इन्हें रोकने का प्रयास किया तो गजेंद्र सिंह, प्रभुसिंह, शंकर सिंह ने जेईएन राजेश रोशन के साथ मारपीट की व कपड़े फाड़ दिए। कर्मचारी ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद निगम कार्मिकों में भी रोष व्याप्त है और सभी थाने पहुंच रहे हैं। निगम के वरिष्ठ अभियंताओं को भी सूचना दी गयी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुंदलसर जीएसएस के बाहर लगी ग्रामीणों कीभीड़।