Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2024। 132 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ पर गुरूवार को जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते कल इससे होने वाली आपूर्ति करीब तीन घंटे बाधित होगी। सहायक अभियंता हरिराम सिद्ध बाना ने जानकारी देते हुए बताया कि कल, गुरूवार को सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक 132 केवी जीएसएस पर शटडाउन लिया जाएगा। जिससे कस्बे का घुमचक्कर इलाका, वीआईपी फीडर, ठुकरियासर, तौलियासर, सातलेरा, बाना के कृषि कुएं, अभयसिंहपुरा, जैसलसर की विद्युत आपूर्ति बाधित होगी। इन सभी के घरेलू व कृषि उपभोक्ता इससे प्रभावित होंगे। आप सभी पाठक ये खबर पढ़ने के बाद इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बच सकें।