Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2024। गांव बेनीसर में नया 33 केवी जीएसएस बनकर तैयार हो गया है। बुधवार को पुराने जीएसएस से पॉवर ट्रांसफार्मर नए जीएसएस में रखवाया जाएगा। इस कार्य के लिए बेनीसर 33 केवी जीएसएस से सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बता देवें इससे गांव बेनीसर व भोजास के सभी कृषि कनेक्शन व घरेलू कनेक्शनों की आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के जेईएन अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को शाम तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा व उसके बाद नए जीएसएस से सप्लाई शुरू हो जाएगी। इससे ग्रामीणों को ट्रिपिंग व ओवर लोढ़ की समस्या से राहत मिलेगी। विदित रहें गत 20 जून को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के बीकानेर आगमन पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र की बिजली समस्याओं को उठाते हुए लंबित जीएसएस के कार्य शीघ्र पूरा करवाने की मांग रखी थी। जिसपर ऊर्जा मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया था। बुधवार को ट्रांसफार्मर रखवाने के साथ ही ये नया जीएसएस प्रारंभ हो जाएगा। इस कार्य के पूरा होने पर भाजपा समर्थकों में उत्साह है और बुधवार को इसके शुरू होने के दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ता व नेता भी मौजूद रहेंगे। बता देवें इस जीएसएस का करीब एक माह से कार्य चल रहा था और बुधवार शाम तक पूरा हो जाएगा।