Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आगामी 17 फरवरी से 22 फरवरी तक छहदिवसीय शिव आराधना महोत्सव सद्योजात शंकराश्रम स्वामी के सानिध्य में आयोजित होगा। सारस्वत समाज कुण्डिय द्वारा कस्बे के आड़सर बास स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित होने वाले इस बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारियां भी जोरों पर चल रही है। तैयारियों के क्रम में मंगलवार को आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया। सारस्वत भवन में आयोजित इस पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सारस्वत कुंडिया समिति के अध्यक्ष बजरंग ओझा, मंत्री काशीराम सारस्वत, उपाध्यक्ष कुंदन सारस्वत, शिक्षाविद लिलाधर सारस्वत, भाजपा नेता श्याम सारस्वत, पूर्व पार्षद शिव तावनीया, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत, शिक्षक रमेश शर्मा, मुरली ओझा, रामेश्वर सारस्वत, रमेश तावनीयां, गोपाल कायल, मघराज ओझा, सत्यनारायण मोट, दिव्या सारस्वत, गणेश कायल सहित कई समाज बांधव मौजूद रहे। आयोजन समिति के सुनील तावणीया ने बताया की कार्यक्रम में चित्रापुर सारस्वत मठ के मठाधीश के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन के लिए समाज के युवाओं में जबरदस्त जोश है और मंगलवार के आयोजन में समाज के बंधुओ ने एक स्वर में कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया एव विभिन्न तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।