Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2021। नवनिर्वाचित नगरपालिका बोर्ड के अध्यक्ष मानमल शर्मा की अगुवाई में नवगठित बोर्ड का पहला बजट आज पालिका सभागार में 2 बजे से आयोजित बैठक में पेश किया जाएगा। शहर वासी भी जानें पालिका में जो बजट पेश होने वाला है उसका प्रस्तावित रूप टाइम्स के साथ। बजट में पालिका की आय 67.19 करोड़ रूपए का ब्यौरा दिया गया है व व्यय का भी योग यही दिया गया है। इसमें 2021-22 के लिए संवेतन एसएफसी/टीएफसी सहित 6 करोड़ रूपए रखा गया है और अध्यक्ष व सदस्यों के भत्ते 20 लाख रुपये के होंगे। कस्बे में सड़क निर्माण के लिए 4.5 करोड़ रूपए व सड़क मरम्मत के लिए 80 लाख रूपए प्रस्तावित है। सर्वे के लिए 40 लाख रूपए और सफाई ठेका 70 लाख रूपए में दिया जाएगा। कच्चे जोहड़ को पब्लिक पार्क के रूप में विकसित करने के लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। ड्रेनेज/सिवरेज के लिए 7.5 करोड़ रूपए रखें गए है। लंबे समय से स्टेडियम विकास के लिए 50 लाख रूपए रखे गए है। उत्सव मनोरंजन के आयोजन के लिए 10 लाख, कृषि भूमि कॉलोनियों में विकास कार्य हेतु 12 लाख रूपए प्रस्तावित है। बता देवें सरकारी योजनाओं का रूपया भी प्रस्तावित बजट में प्रयोग करना बताया गया है। आगामी वर्ष के बजट में पालिका के पास अभी भी बचे हुए 14.37 करोड़ रुपये है और 52.80 करोड़ रुपये की सम्भावित आय होगी। आगामी वर्ष में पालिका द्वारा 54.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 12.64 करोड़ रुपये शेष रहेंगे। श्रीडूंगरगढ़ में पेश होने वाले नए बजट की सभी खबरों के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।