Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2021। गांव बिग्गा में विद्युत विभाग के खिलाफ 10 दिन से ग्रामीण धरने पर बैठे है व हाई वोल्टेज लाइन को आबादी क्षेत्र से हटाकर गांव के बाहर से किए जाने की मांग कर रहें है। ग्रामीणों ने विभाग द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से इन तारों को बाहर से करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने किसी सूरत में घरों के ऊपर से लाइन नहीं खींचने देने की बात कही है। ग्रामीणों ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। यहां धरना स्थल पर ओमप्रकाश सारण, किशनाराम मेघवाल, हीरसिंह राजपूत, रामदयाल बबेरवाल, भागीरथ दानोदिया, बनवारीलाल मेघवाल, श्रवणकुमार तावनियां, उम्मेदसिंह चौहान, सुरेशकुमार, जगदीश दानोदिया, हड़मानराम, मंगलचंद दानोदिया, सुखाराम मेघवाल आदि मौजूद है।