Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2023, खसखस का नाम आपने तो सुना ही होगा। यह देखने में काफी छोटा होता है, लेकिन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद। आप इसका इस्तेमाल इनका उपयोग मीठे और नमकीन व्यंजनों में कर सकते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पोषक सेहत से भरपूर होता है। खसखस दिल को स्वस्थ रखने के साथ पाचन के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। आइए हम खसखस ​​के फायदों के बारे में और भी बहुत कुछ जानेंगे और इसे डाइट में शामिल करने के तरीकों के बारे में भी बताएंगे।

खसखस में पाए जाने वाले पोषक तत्व

खसखस पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैंगनीज, थायमिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो आपको सेहतमंद रखने में मदद करते हैं।

खसखस के क्या हैं फायदे

दिल की सेहत के लिए

खसखस पोटैशियम से भरपूर होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मदद करता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में खसखस जरूर शामिल करना चाहिए।

पाचन में सुधार कर सकता है

खसखस फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज को रोकने में मददगार है। पेट से जुड़ी समस्या से राहत पाने के लिए खसखस का सेवन जरूर करें।

हड्डियां बनती हैं मजबूत

खसखस में कैल्शियम भरपूर होता है। जिसकी वजह से यह हड्डियों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा यह दांतों के लिए भी लाभकारी है।

दर्द से राहत दिलाने में मददगार

खसखस में ऐसे गुण होते हैं, जो दर्द को कम करने में सहायक है।

डाइट में इन तरीकों से शामिल करें खसखस

सलाद टॉपिंग्स

लाजवाब स्वाद के लिए आप सलाद पर खसखस का पाउडर छिड़क सकते हैं। इसे स्ट्रॉबेरी या पालक के सलाद में जरूर शामिल करें।

मसाले

खसखस ​​का इस्तेमाल व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए मसाले के रूप में भी किया जा सकता है। स्वादिष्ट करी के लिए क्रीमी पेस्ट बनाने के लिए खसखस का आमतौर पर प्रयोग किया जाता है।

आप खसखस का इस्तेमाल कर हलवा, रोल या केक भी बना सकते हैं।