Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2022। स्वस्थ पाचन पूरे शरीर के लिए जरूरी है और जब पाचन खराब हो जाता है, तो आपको बीमारियां घेरने लगती हैं. इन बीमारियों में कब्ज, अपच, गैस, बवासीर जैसे रोग शामिल हैं. अगर आप पाचन को स्वस्थ बनाना चाहते हैं, तो कुछ अच्छी आदतों को अपना लें. आइए इन आदतों के बारे में डालते हैं.

Digestion Tips: पाचन सुधारने वाली अच्छी आदतें
अगर आप पाचन को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो निम्नलिखित हेल्थ टिप्स को अपनाकर देखें.

  1. रोजाना लिक्विड डाइट पर फोकस करें. आप फ्रूट जूस, सूप, शरबत, पानी का पर्याप्त सेवन करें. यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करेगा और खाना बेहतर तरीके से पच पाएगा.
  2. खाने में फाइबर रिच फूड्स का सेवन करें. अगर आप फाइबर पाना चाहते हैं, तो ओट्स, फलियां, ड्राई फ्रूट्स जैसे फूड्स का सेवन करें.
  3. आपको फाइबर के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन भी करना चाहिए. जिसमें चिया सीड्स, ऑलिव ऑयल, अलसी को खाया जा सकता है.
  4. डायजेशन को सुधारने के लिए खानपान के साथ एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना चाहिए. एक्सरसाइज करने से पाचन सुधरता है और कब्ज जैसे पेट के रोगों से राहत मिलती है.
  5. आप प्रोसेस्ड फूड, एल्कोहॉल और डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन कम कर दें या बिल्कुल बंद कर दें. इससे पाचन खराब होता है और पेट की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं.