Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
line
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2021। आज बुधवार को सीएचसी में टीकाकरण चल रहा है जिसके कुछ फोटो नीचे दिए गए है जो शायद जिम्मेदारों की आंखे खोल सकें। क्षेत्र के जागरूक युवा व युवतियां यहां बुरी तरह से परेशान हुए व टीकाकरण में जानकारों को लाभ दिए जाने का जमकर विरोध करते हुए पुलिस स्टेशन फोन भी किए। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर में एक एक कोरोना संक्रमित सामने आने के बाद ये भीड़, धक्का मुक्की, टीके के लिए मारामारी, नागरिकों में घबराहट समझी जा सकती है परन्तु यहां व्यवस्था या जिम्मेदारों का रवैया आमजन के प्रति घोर लापरवाही भी दर्शा रहा है। सीएचसी में ना कोई लाइन, ना सोशल डिस्टेंसिंग और ना ही महिलाओं की भारी भीड़ के बीच कोई लेडी पुलिस की तैनाती थी। वैक्सीन के लिए धक्का मुक्की हो रही थी और कोई व्यवस्था नहीं कि गई। बता देवें सुस्त वैक्सीनेशन के कारण पहले और दूसरे टीके के लिए नागरिकों का इंतजार भी अब उन्हें सताने लगा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर कोई महिला पुलिस कर्मी की तैनाती नहीं थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिसकर्मी पर फूटा महिलाओं का का रोष, सुनाई खरी खोटी।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ना लाइन, ना डिस्टेंसिंग, क्या आंखे खुलेगी जिम्मेदारों की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो दो घण्टे लाइन में लगे रहने के बाद बिना वैक्सीन लगवाए लौटना पड़ा युवाओं का।