Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2026। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला पूनरासर धाम के हनुमान बाबा मंदिर में भादवा मेला इस वर्ष 17 से 19 सितंबर को आयोजित होगा। तीन दिवसीय हनुमान मेले में लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पूनरासर पहुंचेगे। ऐसे में मेले की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। श्रीपूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट ने के ट्रस्टी बजरंगलाल पारीक ने बताया कि मेले में यात्रियों के दर्शन हेतु मंदिर के चारें ओर तीन लाईने लगाकर छायादार शेड लगवाकर दर्शनार्थियों की लाइनें, श्रद्धालुओं के लिए हवा पानी की सुविधा, मेले के दौरान भोजन आवास की सुविधाएं भी ट्रस्ट द्वारा की जाएगी। वहीं जिला प्रशासन को पत्र देकर ट्रस्ट ने कानून व्यवस्था व यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, अस्थायी सुलभ शौचालय व्यवस्था, अतिरिक्त बसों का संचालन सहित आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की गई है।