Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2023। समाज में अनेक अवरोधों के बावजूद कड़ी मेहनत के दम पर बेटियां अपना मुकाम हासिल कर रही है। गांव ऊपनी की पूजा सिद्ध ने अपने पिता हरिकृष्ण सिद्ध सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। गांव रिड़ी के राउमावि में बतौर अध्यापिका सेवाएं दे रही पूजा ने वर्धमान महावीर यूनिवर्सिटी में बीएससी 2020 में टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। मंगलवार को राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र ने पूजा गोल्ड व डिग्री देकर सम्मानित किया। पूजा की इस सफलता पर गांव ऊपनी, रिड़ी सहित कल्याणसर नया में उत्साह का माहौल है। गांव कल्याणसर के राउमावि में नियुक्त उनके पिता हरिकृष्ण सिद्ध चाचा प्रधानाचार्य नंदराम सिद्ध व संतोष कुमार सोनी ने पूजा को शुभकामनाएं दी। स्कूल में व ग्रामीणों सहित परिजन उन्हें बधाइयां दे रहे है।