Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
acga
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2020। 23 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर प्रचार सरकारी दावों में 21 नवम्बर की शाम 5 बजे थम गया हो लेकिन क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में सीपीएम प्रत्याशी के पक्ष में आज सभा का आयोजन आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है। हालांकि रविवार को प्रत्याशी व उसके समर्थन में डोर टू डोर सम्पर्क कर वोट मांगे जा सकते हैं। लेकिन गांव ठुकरियासर के आम गुवाड़ में मंदिर के बाहर सभा का आयोजन होना विवाद का कारण बन गया है। भाजपा व कांग्रेस ने इस सम्बंध में कार्यवाही की मांग प्रशासन से की है। वहीं माकपा द्वारा आयोजन में किसी प्रकार के माइक का उपयोग नहीं होने व व्यक्तिगत सम्पर्क के दौरान हुई भीड़ एकत्र होना बताया जा रहा है। आयोजन को फेसबुक पर लाइव भी दिखाया गया जिसका लिंक खबर में दिया हुआ है पाठकगण भी देखें। अब देखना यह है कि प्रशासन इस आयोजन को सभा मानता है या व्यक्तिगत सम्पर्क।