Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवम्बर 2023। धनतेरस के दिन त्योहार का असर क्षेत्र में चुनाव प्रचार पर भी नजर आया। यहां भाजपा ने ग्राम सम्पर्क के बजाए व्यक्तिगत सम्पर्क पर जोर देते हुए चार दिनों तक महा-जनसम्पर्क अभियान की घोषणा की है। इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा व रालोपा प्रत्याशी विवेक माचरा ने भी शुक्रवार को गांवों में जनसम्पर्क के बजाए व्यक्तिगत सम्पर्क पर जोर रखा। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा एवं माकपा प्रत्याशी के सर्मथन में उनके कार्यकर्ता विभिन्न गांवों में पहुंचें एवं जनसम्पर्क किया। निर्दलीय प्रत्याशी सांवतसिंह खिलेरी ने भी अपने पक्ष में मतदान की अपील पर क्षेत्र के सभी 117 गांवों में जनसम्पर्क किया है एवं अपना विजन बताते हुए मतदान करने की अपील की है।

महिलाओं को मौका देने का आह्वान, मांगा आर्शीवाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने शुक्रवार को गावं जैतासर, तोलियासर, ठुकरियासर, धीरदेसर पुरोहितान, लालासर, सत्तासर, लिखमादेसर, रेवाड़ा, कुंतासर, धीरदेसर चोटियान, कितासर भाटियान, कितासर बीदावतान, शीतलनगर आदि गांवों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान शर्मा ने राजनीति में महिलाओं को मौका देने का आह्वान करते हुए उपस्थित लोगों से आर्शीवाद मांगा। इस दौरान डाक्टर दिलीपसिंह राजपुरोहित, आशीष जाड़ीवाल, सम्पत सारस्वत, जिज्ञासु सिद्ध, धन्नेसिंह, बजरंग सिंह, सोहनलाल ओझा, जस्सू सिंधी सहित उनके अनेक सर्मथक प्रचार अभियान में शामिल रहे। शर्मा के लिए उनके ससुर जगुलकिशोर तावणियां ने भी वोट मांगें एवं साथ देने की अपील सभी लोगों से की है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी लखासर के सांवत सिंह ने भ्रष्टाचार मुक्त क्षेत्र के लिए स्वयं के पक्ष में वोट मांगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने पक्ष में मतदान की अपील करती निर्दलीय प्रीति शर्मा।

माकपा कार्यकर्ता पहुंचें 8 गांवों में, मांगें प्रत्याशी के सर्मथन में वोट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवम्बर 2023। माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया जहां अपने छोटे जंवाई की असामयिक मृत्यु के कारण प्रचार के बजाए अपने घर पर रखी गई शोक सभा में शोकाकुल है वहीं उनके समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता उनके पक्ष में लगातार सभाएं आयोजित कर वोट मांग रहे है। शुक्रवार को उनके कार्यकर्ता गांव लखासर, समंदसर, बेनीसर, भोजास, दुसारना बड़ा, दुसारना पंडरीकजी, पिंपासरिया, कोटासर में पहुंचें। महिया के लिए प्रचार करने वालों में उपप्रधान मालचंद नैण, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पंचायत समिति सदस्य नत्थाराम रेवाड़, भंवरलाल बाना, पूर्व प्रधान भागुराम सहू, सरपंच भरतसिंह राठौड़, नंदलाल बिहाणी, सुनील मलिक, किसान नेता श्यामसुदंर आर्य, मुखराम गोदारा, साबिर अली, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, नत्थूनाथ मंडा, इब्राहिम, मोडाराम तर्ड, केशूराम कस्वां, पूर्व सरपंच लेखराम गोदारा, रामकिशन तर्ड, संग्राम हुड्डा, उदाराम नायक पूर्व सरपंच, दानाराम भादू, आदुराम कस्वां, महावीर सिंह, रामरतन बुडीया, पेमाराम नायक, नारायण मेघवाल, मोहनलाल भादू, धर्माराम कूकना, देवीसिंह भाटी, सीताराम गोदारा, चूननाथ सिद्ध, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती, सोम शर्मा, गौरव टाडा, मोहम्मद ताहिर, गोपी पूनियां आदि शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में महिया के ईमानदार एवं बिना किसी भेदभाव के कार्यकाल एवं क्षेत्र के विकास कार्यों को हवाला देते हुए महिया के पक्ष में वोट मांगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा प्रत्याशी के सर्मथन में वोट मांगते उनके कार्यकर्ता।