Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2023। रविवार को पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 जनों को गिरफ्तार कर 93 पव्वे जब्त किए। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस की एसआई सुशीला ने रविवार दोपहर गांव जेतासर में आंगनबाड़ी पाठशाला के पास कट्टे में 48 पव्वे अवैध शराब लेकर बेचने की फिराक में खड़े इसी गांव के हरिराम नायक को गिरफ्तार कर शराब जब्त की। कार्रवाई में कांस्टेबल राजवीर व किशन साथ रहें और मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को दी गई है। वहीं सेरूणा में हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद ने पूनरासर तिराहे पर कट्टे में 45 पव्वे शराब लेकर खड़े गोपालसिंह निवासी चक 1 डीएम विजयनगर को पकड़ा। आरोपी से अवैध शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में कांस्टेबल मुकेश कुमार व सुमन साथ रहें व जांच को हैड कांस्टेबल महेश कुमार दे दी गई है।