Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में यातायात समस्याएं लगातार बढ़ रही है। ऐसे में गुरूवार को पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह के निर्देशन में एसआई राजेंद्र कुमार मुख्य बाजार पहुंचे है और लोगों को सड़क पर नियमों में चलने की समझाईश कर रहें है। सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम द्वारा मुख्य बाजार में वाहनों की जांच की जा रही है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन चालकों के चालान भी काटे जा रहें है।
एसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रदेश भर में सीएम द्वारा जीरो टोलरेंस का संदेश दिया गया है। अब बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना, गलत दिशा में वाहन चलाना, मोबाइल फोन पर बात करते हुए ड्राइविंग करना तथा ओवरलोडिंग जैसी लापरवाहियों पर पुलिस द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है। नियमों की अनदेखी वाहन चालकों को भारी पड़ सकती है।