Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ व सेरूणा पुलिस ने गुरूवार को अलग-अलग मामलों में आठ जनों को उत्पात मचाते गिरफ्तार कर दो जनों को जुर्म प्रमाणित होने पर अरेस्ट कर हवालात पहुंचाया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई रविन्द्र सिंह ने बाइक चोरी के आरोप में जुर्म प्रमाणित होने पर कालूबास निवासी 23 वर्षीय प्रदीप पुत्र हरिप्रसाद ब्राह्मण, व 28 वर्षीय मानसिंह पुत्र नानूसिंह राजपूत को गिरफ्तार की हवालात में बंद किया है। वहीं एएसआई हेतराम ने कितासर बीदावतान निवासी 21 वर्षीय ओमप्रकाश जाट को अपने पिता के साथ झगड़ा फसाद करने पर शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। हेतराम ने ही मोमासर बास निवासी मोहन कुम्हार, जेतासर निवासी बाबूलाल गोस्वामी, कालूबास निवासी रामलाल माली, कालूबास निवासी विष्णु प्रजापत व पूनमचंद मेघवाल को उत्पात मचाते हुए गिरफ्तार किया। वहीं सेरूणा थाना क्षेत्र में हैड कांस्टेबल आवड़दान ने शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए नारसीसर निवासी 21 वर्षीय सुनिल नायक को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। वहीं एएसआई चैनदान ने शराब के नशे में संद्दिग्ध हरकत करते हुए जोधासर निवासी 22 वर्षीय सलीन नाथ को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। पुलिस द्वारा इन सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।