Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00_
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2025। पुलिस ने गुरूवार को दो अलग अलग कार्रवाइयों में अवैध शराब जब्त की व एक मामले में आरोपी पकड़ा गया व एक में मौके से भाग छुटा। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई राजकुमार ने रात करीब 10 बजे हाइवे स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट अवैध शराब बेचते हुए बिग्गाबास निवासी रामचंद्र सिंधी को पकड़ा और आरोपी से 41 पव्वे शराब जब्त की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एएसआई सुरेश कुमार को जांच दी है। वहीं सेरूणा पुलिस के हैड कांस्टेबल आवड़दान टीम के साथ गुरूवार दोपहर करीब 2 बजे सेरूणा से पूनरासर जाने वाली सड़क पर सेरूणा की रोही में गश्त पर रवाना हुए। यहां शराब बेचते हुए सेरूणा निवासी हरिसिंह को देखा, पुलिस को देखकर आरोपी हाथ में लिया कट्टा फैंक गया। पुलिस दल ने कट्टे से 42 पव्वे अवैध शराब के जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्र सिंह को दी है।