Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2023। आड़सर बास के श्यामजी मंदिर के शिवालय में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। यहां शिव के वाहन नंदी के दूध व पानी पीने की बात वायरल हो रही है। मंदिर में आज सुबह पहुंची एक बुजुर्ग भक्त महिला ने बताया कि उन्होंने नंदी को दूध पिलाया है। इस पर धीरे धीरे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो गई है। मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई है। वहीं थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने हेड कांस्टेबल सुरेश गुर्जर को वहां भेजा है व शांति व्यवस्था बनाने में जुटी है। मंदिर समिति के व्यवस्थापक रामेश्वरलाल बाहेती ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा व्यवस्था संभालने में सहयोग किया जा रहा है। वहीं गांव सोनियासर में भी ठाकुरजी मंदिर में स्थित शिवालय में भी नंदी को गंगाजल पिलाने का दावा करते हुए श्रद्धालु मंदिर में एकत्र हो रहें है। हालांकि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स इसकी पुष्टी नहीं करता है परंतु श्रद्धा व आस्था के चलते मंदिर में भारी भीड़ उमड़ रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के श्यामजी मंदिर में भारी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं व पुरूषों की कतारें लग गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालु पिला रहें है नंदी को दूध और पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस पहुंची मौके पर संभाल रहें है व्यवस्था।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नंदी को पिला रहें पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर में ठाकुरजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने गंगाजल पिलाने का दावा किया।