Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-18 at 20.12.31
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2026। देशनोक थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम विराट की जान लेने की घटना ने संवेदनशील लोगों को बुरी तरह से व्यथित कर दिया। चाइनीज मांझा डोर नहीं मौत का सामान है। जिला कलेक्टर ने चाइनीज मांझे खरीदने व बेचने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। उसके बावजूद मामूली लाभ के चक्कर में कुछ असंवेदनशील लोग ये मांझा खरीदने व बेचने से बाज नहीं आ रहें है। अक्षया तीतृया के पर्व को देखते हुए क्षेत्र में पतंगबाज के शौकिन लोग पतंग उड़ाना शुरू कर चुके है। शनिवार को थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के निर्देशन में एएसआई देवाराम ने बाजार में आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर चाइनीज मांझा खंगाला। उनके साथ दल में कांस्टेबल कृष्ण कुमार, डीआर राकेश व आरएसी जवान गंगाराम साथ रहें। टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि टैक्सी स्टैंड के पास एक युवक चाइनीज मांझा कट्टे में लेकर खड़ा है। एएसआई देवाराम ने बताया कि पुलिस ने युवक को घेर कर पकड़ा और उसके कट्टे की जांच कर 4 गेड़ियां प्लास्टिक तेज धार का चाइनीज मांझा बरामद किया। टीम ने 31 वर्षीय आरोपी अहसान छींपा निवासी मोमासर बास को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
थानाधिकारी ने किया आगाह, गत वर्ष आधा दर्जन से अधिक हुए थे घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत वर्ष श्रीडूंगरगढ़ में आखातीज के आस पास चाइनीज मांझे से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। इस बार बीकानेर में सामने आए घायलों के फोटो से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने चाइनीज मांझा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए बेचने व खरीदने वालों को आगाह किया है। सिंह ने कहा कि चाइनीज मांझा स्पष्ट रूप से मानव जीवन व पंछियों के जीवन के लिए घातक है। नागरिक इससे सावधान रहें और इसके पतंकबाज इसका इस्तेमाल करने से बाज आवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एएसआई देवाराम ने पुलिस दल के साथ आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली।