Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आए दिन नाबालिग बच्चों द्वारा टैक्सी चलाने, तेज आवाज में टेप बजाने, बाजार में हर कहीं खड़ी कर सामान लोढ़, अनलोढ़ करने, खरीददारी करने के लिए दुकानों के सामने ही खड़े हो जाने, तेज गति से चलाते हुए कट मारने और इन सब से हर रोज कई छोटी मोटी दुर्घटनाएं होने की शिकायतें श्रीडूंगरगढ़ वासी श्रीडूंगरगढ़ की टैक्सियों की करते है। टैक्सियों के अनिंयत्रित संचालन से शहर में दुर्घटनाओं के साथ साथ यातायात व्यवस्था भी बदहाल हो रही है। ऐसे में बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ में नव-पदस्थापित थानाधिकारी अशोक कुमार विश्नोई ने पहल कर व्यवस्था सुधारने का जिम्मा उठाया है। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ के समस्त टैक्सी चालकों की बैठक थानाधिकारी द्वारा थाना प्रांगण में ली गई एवं सभी से व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है। बैठक में सभी टैक्सी चालकों को अपने अपने वाहन की आरसी, फिटनेस एवं ड्राईविंग लाईसेंस कांस्टेबल पुनीत कुमार को जमा करवाने के निर्देश दिए गए है। इसके बाद सभी वाहनों को नम्बरिंग दी जाएगी ताकि व्यवस्था सुधारने में सहयोग हो सके। सभी टैक्सी चालकों को बाजार में हर कहीं पर खड़े होने, तेज आवाज में टेप बजाने, नाबालिग बच्चों से टैक्सी चलवाने आदि पर गंभीरता से रोक के निर्देश भी दिए गए। थानाधिकारी विश्नोई ने बताया कि निर्देशों की पालना नहीं करने वाले टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टैक्सी चालकों के बाद क्षेत्र के छोटे रूटों के निजी बस संचालकों की बैठक भी ली गई। बस संचालकों को भी बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने में सहयोग करने की अपील की गई एवं बाजार में हर कहीं पर बस रोक कर सामान लोढ़-अनलोढ़ नहीं करने, ओवरलोढ़ सवारियां नहीं लेने आदि के लिए पाबंद किया गया।